IRCTC Tips: भूल गए हैं अकाउंट का पासवर्ड तो ऐसे करें रिकवर, परेशान होने की नहीं है जरूरत
IRCTC की साइट पर तत्काल टिकट बुक करना एक मुश्किल काम होता है और यह तब और मुश्किल हो जाता है जब ऐन वक्त पर हम पासवर्ड भूल जाते हैं। आज हम आपको IRCTC अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करने का तरीका बताएंगे...

विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) का इस्तेमाल देश में लाखों लोग करते हैं। आप में से भी कई लोगों के पास IRCTC का अकाउंट होगा। अन्य ऑनलाइन पोर्टल की तरह ही IRCTC पर भी यूजर को लॉगिन करना पड़ता है और आईडी बनानी होती है। IRCTC की साइट पर तत्काल टिकट बुक करना एक मुश्किल काम होता है और यह तब और मुश्किल हो जाता है जब ऐन वक्त पर हम पासवर्ड भूल जाते हैं। आज हम आपको IRCTC अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करने का तरीका बताएंगे...
- ईमेल आईडी के जरिए IRCTC पासवर्ड रीसेट करें
- सबसे पहले आधिकारिक IRCTC वेबसाइट पर जाएं और 'Forgot Password' लिंक पर क्लिक करें।
- आपको अपना यूजरनेम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसे दर्ज करें और अगले चरण पर जाएं।
- आपको एक पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा जहां आपको एक सिक्योरिटी प्रश्न का उत्तर देना होगा। यहां वही सवाल पूछा जाएगा जिसे आपने अकाउंट बनाते समय सेट किया था।
- सुरक्षा प्रश्न का सही उत्तर देने पर, आपको IRCTC से एक ईमेल प्राप्त होगा। इस ईमेल में पासवर्ड रीसेट करने के निर्देश होंगे।
- अपने पासवर्ड को रीसेट करने के लिए ईमेल में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- IRCTC वेबसाइट पर जाएं और 'Forgot Password' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजरनेम और दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर आगे बढ़ें।
- आपको पासवर्ड रीसेट पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- आपके रजिस्टर्डमोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। इस ओटीपी को पासवर्ड रीसेट पेज पर डालें।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद, आपको एक नया पासवर्ड डालने करने के लिए कहा जाएगा। नए पासवर्ड की पुष्टि करके उसे फिर से दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और अपना नया पासवर्ड सबमिट करें।
- पासवर्ड बनाते समय अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर को पासवर्ड में शामिल करें। 'password123' या 'abcdef' जैसे पासवर्ड ना रखें।
- AI Avtar: अब आपकी जगह एआई अवतार करेगा मीटिंग, आप करिए मौज
- Internet Addiction: इंटरनेट की लत से दिमाग में हो सकता है 'केमिकल लोचा', हैरान करने वाली है यह रिपोर्ट
- Google Maps: गूगल मैप्स अब स्टोर नहीं करेगा यूजर की हिस्ट्री, आ रहा नया अपडेट
- iPhone: आईफोन में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स, जान गए तो मुश्किल स्थिति में नहीं होगी परेशानी