iPhone 13 Offer: 50 हजार रुपये से कम में मिल रहा आईफोन 13, जानें पूरा प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Mar 2023 06:12 PM IST
सार

iPhone 13 को 2021 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे आप महज 49,099 रुपये में खरीद सकते हैं, हालांकि आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि यह iPhone 13 रीफर्बिश्ड यानी सेकेंडहैंड है।

विज्ञापन
iPhone 13 Available for as Low as Rs 49099 During Cashify Holi Sale
iPhone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। iPhone 13 को एपल ने A15 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया था। iPhone 13 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। इस वक्त होली सेल में iPhone 13 को आप 50 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। यह ऑफर Cashify पर मिल रहा है। कैशिफाई की होली सेल 6 मार्च तक चलेगी।

    iPhone 13 को 2021 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे आप महज 49,099 रुपये में खरीद सकते हैं, हालांकि आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि यह iPhone 13 रीफर्बिश्ड यानी सेकेंडहैंड है। Cashify कुछ बैंक कार्ड और UPI के साथ iPhone 12, iPhone 11 और iPhone XR पर भी शानदार छूट दे रहा है।

    विज्ञापन

    49,099 रुपये में iPhone 13 का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिल रहा है। iPhone 13 को ओपन बॉक्स, Superb, Good और Fair टैग के साथ लिस्ट किया गया है। iPhone 13 का Fair और Superb वेरियंट क्रमशः 46,699 रुपये और 51,699 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। इन फोन पर कुछ स्क्रैच देखने को मिल सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप यूपीआई पेमेंट करते हैं तो Cashify आपको 3,000 रुपये का कैशबैक भी देगा। कैशिफाई की साइट पर iPhone 11 को मात्र 27,699 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं iPhone 12 महज 36,699 रुपये में मिल रहा है। iPhone 8 खरीदना चाहते हैं तो यह 13,299 रुपये की कीमत में आपको मिल जाएगा और iPhone XR तो महज 20,499 रुपये में आपका हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें