Samsung Galaxy A70s भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 64MP का कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिलेगा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 28 Sep 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A70s Launched in India With 64MP Triple Rear Camera Price Specifications
Samsung Galaxy A70s - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A70s पेश कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। साथ ही आपको बता दें कि सैमसंग का यह पहला फोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है।

    Samsung Galaxy A70s
    Samsung Galaxy A70s - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy A70s की कीमत और ऑफर्स

    सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 30,999 रुपये है। फोन की बिक्री 28 सितंबर से देशभर में होगी। इसके साथ जियो और एयरटेल की ओर से डबल डाटा और वोडाफोन आइडिया की ओर से कैशबैक का ऑफर मिल रहा है।

    Samsung Galaxy A70s
    Samsung Galaxy A70s - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy A70s की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में ए़ंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित One UI है। गैलेक्सी ए70एस में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें