BSNL Republic Day 2021 Offers: 398 रुपये का प्लान हुआ लॉन्च, दो प्लान की वैधता 72 दिनों तक बढ़ी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Jan 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
BSNL Republic Day 2021 Offers Rs 2399 Rs 1,999 Plans Validity Extended Rs 399 Plan Launched with unlimited data
BSNL Republic Day 2021 Offers - फोटो : amarujala

    भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर अपने दो नए प्लान की वैधता बढ़ाई है और एक नया प्लान भी लॉन्च किया है। BSNL ने 2,399 रुपये और 1,999 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ाई है। इसके अलावा STV 398 को भी 30 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इन तीनों प्लान के साथ BSNL ने सबसे बड़ा फैसला FUP लिमिट को हटाकर किया है यानी अब आपको प्रतिदिन कॉलिंग के लिए 250 मिनट की सीमा नहीं होगी। सीधे शब्दों में कहें तो अब आपको पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    1,999 रुपये वाले प्लान के फायदे

    वैसे तो BSNL के इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है लेकिन गणतंत्र दिवस के मौके पर इस प्लान की वैधता 21 दिनों तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब इस प्लान की वैधता 386 दिनों की हो गई है। एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाला ऑफर 31 जनवरी, 2021 तक ही है यानी यदि आप 31 जनवरी 2021 तक यह रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 386 दिनों की वैधता मिलेगी।

    विज्ञापन

    प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ हर रोज 100 SMS भी किए जा सकते हैं। इस प्लान के साथ 365 दिनों के लिए Eros Now का और 60 दिनों के लिए Lokdhun का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गणतंत्र दिवस ऑफर के तहत 2,399 रुपये वाले प्लान के साथ 72 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। इस प्लान में नए ऑफर के साथ कुल 437 दिनों की वैधता मिलेगी जो कि पहले 365 दिनों की थी। इस प्लान के साथ मिलने वाला गणतंत्र दिवस ऑफर 31 मार्च 2021 तक ही है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और रोजाना 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी 365 दिनों के लिए Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    STV 398 के फायदे

    BSNL ने STV 398 नाम से एक प्लान पेश किया है जिसके साथ अनलिमिटेड डाटा मिल रहा है। मतलब इस प्लान में रोज डाटा लिमिट नहीं है यानी आप जितना मन करे, उतना इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

    इन सबके अलावा कंपनी ने 120 रुपये, 150 रुपये, 200 रुपये, 220 रुपये, 300 रुपये, 500 रुपये, 550 रुपये, 1,000 रुपये, 1,100 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 5,000 रुपये और 6,000 रुपये के फुल टॉकटाइम प्लान भी पेश किए हैं, हालांकि ये सभी प्लान लिमिटेड पीरियड के लिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें