Honor V40 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला 50 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Jan 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Honor V40 5G launched With Dimensity 1000 plus SoC and Dual Selfie Cameras Price Specifications
Honor V40 5G - फोटो : amarujala

    ऑनर ने अपने नए स्मार्टफोन Honor V40 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Honor V40 5G के इस फोन में रेंक्टेंगल स्टाइल में कैमरा दिया गया है। कैमरे में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। बता दें कि Honor V40 5G साल 2019 में लॉन्च हुए Honor V30 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Honor V40 5G की कीमत

    Honor V40 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,599 चीनी युआन यानी करीब 40,600 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 45,100 रुपये है। फोन की बिक्री मैजिक नाइट ब्लैक, रोज गोल्ड और टाइटेनियम सिल्वर कलर वेरियंट में होगी। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Honor V40 5G की स्पेसिफिकेशन

    Honor V40 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Magic UI 4.0 दिया गया है। फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1236x2676 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी OLED और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का सपोर्ट है और 80 डिग्री तक का कर्व्ड एज है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1000+ प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor V40 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Honor V40 5G में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जो कि 1/1.56 इंच बड़े सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस लेजर ऑटो फोकस है। फोन में डुअल फ्रंट कैमरा है जिनमें 16 मेगापिक्सल और एक लेंस टाइम ऑफ फ्लाइट है।

    Honor V40 5G की बैटरी

    इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। ऑनर के इस फोन में 5जी का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें