ट्रंप का फेसबुक अकाउंट री-स्टोर होगा या नहीं, ओवरसाइट बोर्ड करेगा निर्णय

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, वॉशिंगटनप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Jan 2021 02:40 PM IST
Facebook Oversight Board to decide on Donald Trump account Suspension
facebook donald trump - फोटो : amarujala

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते के बारे में फेसबुक का ओवरसाइट बोर्ड निर्णय करेगा। फेसबुक ने स्वतंत्र विशेषज्ञों से इस बात पर निर्णय लेने को कहा है कि ट्रंप के खाते पर लगी रोक को जारी रखा जाये या हटाया जाए। इस महीने की शुरुआत में (छह जनवरी को) कैप्टन भवन पर ट्रंप के समर्थकों के हंगामे के बाद फेसबुक और उसकी अनुषंगी इंस्टाग्राम ने पूर्व राष्ट्रपति के खाते को निलंबित कर दिया है। फेसबुक ने तीन साल पहले स्वतंत्र विशेषज्ञों वाले ओवरसाइट बोर्ड का गठन किया था।

    बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे इस संबंध में फेसबुक से अनुरोध प्राप्त हुआ है। फेसबुक ने यूजर के राजनेता होने की स्थिति में खाता निलंबित करने संबंधी नीतिगत सुझाव भी बोर्ड से मांगा है। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस मामले में बोर्ड का निर्णय फेसबुक के लिए बाध्यकारी होगा। बोर्ड का निर्णय तय करेगा कि क्या ट्रंप के खातों का निलंबन अनिश्चित समय के लिये जारी रहेगा।’’

    ओवरसाइट बोर्ड ने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले को एक पांच सदस्यीय समीक्षा समिति के पास भेजा जाएगा। समिति के एक निर्णय के पहुंच जाने के बाद निष्कर्षों को पूरे बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। बोर्ड बहुमत से कोई फैसला लेगा।

    बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने कहा था कि वह राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट को ‘रीसेट’ करेगा जिसके बाद इस अकाउंट के सारे ‘फॉलोअर्स’ हट जाएंगे। ‘ट्विटर’ अकाउंट ‘पोटस’ यानी ‘प्रेसिडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ को ‘पोटस45’ यानी अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के नाम से संग्रहित (आर्काइव) कर दिया जाएगा। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकल के अकाउंट को भी ‘पोटस44’ के नाम से संग्रहित किया गया था।

    ओबामा के सारे ‘फॉलोअर्स’ सत्ता हस्तांतरण के बाद ट्रंप को मिले ‘पोटस’ अकाउंट पर बरकरार थे। ट्रंप कार्यकाल के इस अकाउंट के वे ‘फॉलोअर्स’ जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस जैसे प्रासंगिक अकांउट्स को ‘फॉलो’ करते हैं, उन्हें नए अकाउंट को ‘फॉलो’ करने का सुझाव (नोटिफिकेशन) दिया जाएगा, हालांकि बाइडन का दल इससे खुश नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें