BSNL: बीएसएनएल ने दिया झटका, पांच दिन कम कर दी इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Jun 2024 10:49 AM IST
सार

BSNL ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए एक प्लान की वैधता 5 दिनों तक कम कर दी है। बता दें कि BSNL ने हाल ही में सिम कार्ड की होम डिलीवरी शुरू की है।

विज्ञापन
BSNL Reduces Validity of Rs 88 Plan know details in hindi
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। BSNL ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए एक प्लान की वैधता 5 दिनों तक कम कर दी है। बता दें कि BSNL ने हाल ही में सिम कार्ड की होम डिलीवरी शुरू की है।

    टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने अपने 88 रुपये वाले प्लान की वैधता कम कर दी है। BSNL के इस प्लान के साथ पहले 35 दिनों की वैधता मिलती थी लेकिन अब इसकी वैधता 30 दिनों की रह गई है। बता दें कि कंपनी 4G लॉन्च करने की भी प्लानिंग कर रही है।

    विज्ञापन

    BSNL के 88 रुपये वाले प्लान में अब 30 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा 10 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में डाटा नहीं मिलता है। बता दें कि BSNL के पास ही 90 रुपये से कम का प्री-पेड प्लान है। अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियों के पास इस तरह का कोई प्लान नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें