455 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान, रोज मिलता है 3GB हाई-स्पीड डाटा
BSNL के इस प्लान की कीमत 2,998 रुपये है। इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलते हैं। कायदे से देखा जाए तो हर रोज 6.59 रुपये खर्च करने पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। यह BSNL का सबसे किफायती लंबी वैधता वाला प्लान है।

विस्तार
यदि आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसके साथ लंबी वैधता के साथ भरपूर डाटा मिले तो भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास एक ऐसा ही मोबाइल प्लान है। BSNL के पास एक 455 रुपये का प्री-पेड प्लान है जिसमें रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। BSNL के इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।
BSNL के इस प्लान की कीमत 2,998 रुपये है। इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलते हैं। कायदे से देखा जाए तो हर रोज 6.59 रुपये खर्च करने पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। यह BSNL का सबसे किफायती लंबी वैधता वाला प्लान है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इस प्लान को 3G और 4G दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कीमत पर देश की कोई भी टेलीकॉम कंपनी इतनी वैधता नहीं दे रही है।
BSNL) के पास एक 797 रुपये का भी प्री-पेड प्लान है, हालांकि यह कंपनी का काफी पुराना प्लान है। BSNL के 797 रुपये वाले इस प्री-पेड प्लान में 300 दिनों की वैधता मिलती है, हालांकि पहले इसके साथ 365 दिनों की वैधता मिलती थी। BSNL के इस प्लान रोज 2GB डाटा मिलता है, हालांकि यह डाटा पहले 60 दिनों तक ही मिलेगा। इसके अलावा पहले 60 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलते हैं।
बचे हुए 240 दिन तक आपका सिम एक्टिव रहता है और इनकमिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान का एक नुकसान यह भी है कि इसमें 300 दिनों के लिए फ्री आउटगोइंग नहीं मिलती है। 60 दिनों के बाद यदि आपको कॉलिंग करनी है तो आपको रिचार्ज कराना होगा। BSNL के 797 रुपये वाले प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि 300 दिनों तक आपका सिम एक्टिव रहेगा।
- Zoom ने प्रेसिडेंट को भी नौकरी से निकाला, कुछ दिन पहले ही हुई थी 1,300 लोगों की छंटनी
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल स्मार्टफोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी जानें
- अब Facebook पर बना सकेंगे 90 सेकेंड की Reels
- Vivo V27 Pro Vs Oneplus 11R: 40 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स