Vivo V27 Pro Vs Oneplus 11R: 40 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स

वीवो ने हाल ही में अपने नए कलर चेंजिंग फोन Vivo V27 Pro को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को 3D कर्व्ड स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन 40 हजार से कम की शुरुआती कीमत पर आता है। इसी कीमत पर OnePlus 11R फोन भी आता है। इस फोन को भी हाल ही में भारत में पेश किया गया है। दोनों फोन शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। ऐसे में Vivo V27 Pro Vs Oneplus 11R का मुकाबला देखने मिल रहा है। यदि आप भी नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं और इन दोनों में से कन्फ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों फोन के बारे में सभी डिटेल्स देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

Vivo V27 Pro Vs Oneplus 11R: कीमत
Vivo V27 Pro मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये है।Oneplus 11R सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।

Vivo V27 Pro Vs Oneplus 11R: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन
Vivo V27 Pro में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल रिजॉल्यूशन 2400x 1080 है। फोन में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।Oneplus 11R में 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स की है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट का सपोर्ट है। Oneplus 11R में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5X रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। इसके साथ भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।