BSNL ने अपने ग्राहकों को फ्री में दिया अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन, ऐसे उठाएं फायदा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने निजी टेलीकॉम कंपनियों के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने ग्राहकों को 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। बीएसएनएल ने अपने एक बयान में कहा है कि यह ऑफर कुछ चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए है। बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत 399 रुपये और 745 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान के ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री में अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को फिल्म, टीवी शोज, अमेजॉन प्राइम सर्विस और ई-बुक पढ़ने का मौका मिलेगा। बता दें कि अमेजॉन के 1 साल के लिए प्राइम मेंबरशिप की फीस 999 रुपये है।
कैसे उठाएं बीएसएनएल के अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप का फायदा

1. सबसे पहले 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान खरीदें या फिर 745 रुपये का ब्रॉडबैंड रिचार्ज कराएं।
2. अब BSNL की वेबसाइट पर जाएं और 'BSNL-Amazon offer' के बैनल पर क्लिक करें।
3. अब अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी का इंतजार करें। इसके बाद ओटीपी डालकर अमेजॉन प्राइम एक्टिव करें।
4. अब अमेजॉन प्राइम वीडियो ऐप डाउनलोड करें और फ्री वीडियो का मजा लें।
बता दें कि BSNL ने कुछ दिन पहले ही दो नए प्री-पेड प्लान लांच किए हैं जिन्हें कंपनी ने अनंत और अनंत प्लस नाम दिया है। बीएसएनएल के इन दोनों प्लान की कीमत क्रमशः 105 और 328 रुपये है। हालांकि ये दोनों प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अन्य सर्किल में ये प्लान 99 रुपये और 319 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। बीएसएनएल के इन दोनों प्लान की खासियतों की बात करें दोनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। 105 रुपये वाले प्लान की वैधता 26 दिनों की है, हालांकि इस प्लान में डाटा और मैसेज की सुविधा नहीं है।