BSNL अपने ग्राहकों को फ्री में रोज दे रहा है 2.2GB डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 15 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
BSNL offers free 2.2GB daily data for 60 days during on occasion of Ganesh Chaturthi
free data

    यदि आप भी किसी ऑफर की तलाश में हैं और आपके पास भारत संचार निगम लिमिटेड का सिम कार्ड है तो यह आपको खुशखबरी दे सकती है। बीएसएनएल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने ग्राहकों को फ्री में 2.2GB अतिरिक्त डाटा देने का ऐलान किया है। BSNL के इस प्री-पेड ऑफर की शुरुआत 16 सितंबर से देशभर के सभी सर्किल में हो जाएगी। तो आइए जानते हैं रोज का 2.2 जीबी फ्री डाटा किन-किन ग्राहकों को मिलेगा?

    BSNL का रोज 2.2 जीबी फ्री डाटा सिर्फ इन ग्राहकों को ही मिलेगा

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जिन ग्राहकों ने 186, 429, 485, 666 और 999 रुपये का रिचार्ज करवाया है या उनके नंबर पर ये प्लान एक्टिव हैं या रिचार्ज करवाने वाले हैं उन्हें रोज फ्री में 2.2 जीबी डाटा मिलेगा 6 दिनों तक मिलेगा। वहीं 187, 333, 349, 444, 448 प्लान लेने वाले ग्राहकों को भी 60 दिनों तक रोज 2.2GB फ्री डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL अपने हाल ही में लांच हुए 7 नए प्लान को अपडेट किए हैं। खास बात यह है कि बीएसएनएल के इन सभी प्लान की कीमत 100 रुपये से भी कम है। अपडेट होने के बाद इन सभी प्लान में पहले से ज्यादा मिल रहा है। बीएसएनएल ने अपने जिन 7 प्लान अपडेट किए हैं उनमें 14 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के प्लान शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपडेट होने वाले प्लान में 14, 40, 58, 78, 82 और 85 रुपये के प्लान शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी 155 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है। सबसे पहले 14 रुपये वाले प्लान की बात करें इसमें 1 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके पहले इस प्लान में 1 दिन की वैधता के साथ 500 एमबी डाटा मिलता था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें