BSNL के इस प्लान में रोज 40 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB डाटा, कीमत 250 रुपये से भी कम

किफायती दर पर अपने ग्राहकों को प्लान देने के मामले में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का नाम पहले आता है। BSNL के पास कई ऐसे प्लान हैं जो कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले सस्ते हैं, लेकिन BSNL के पास 4जी कमी है। खैर BSNL ने एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है जो कि सस्ता है और इसमें भरपूर डाटा भी मिल रहा है।
BSNL का 247 रुपये का प्लान
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए STV 247 पेश किया है। इस प्लान की कीमत 247 रुपये है और यह अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग के साथ आता है। इस प्लान के तहत रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के प्रतिदिन 250 मिनट कॉलिंग की जा सकती है।
डाटा की बात करें तो BSNL के इस प्री-पेड प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा और रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा होगी। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर के तहत यह प्लान 40 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। ऐसे में आपको कुल 120 जीबी डाटा मिलेगा। प्रमोशनल ऑफर 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा।
जियो के 349 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के पास इसी तरह का एक प्लान है जिसकी कीमत 349 रुपये है। Jio के इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। जियो के नेटवर्क पर तो अनलिमिटेड कॉलिंग है लेकिन दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं। जियो के इस प्लान में रोज 100 एसएमएस मिलते हैं और प्लान की वैधता 28 दिनों की है।