Twitter Engagements: पॉलिटिक्स में पीएम मोदी टॉप पर, बॉलीवुड में सोनू सूद नंबर-1

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Nov 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Twitter Engagements Report october 2020 Tejashwi Yadav Deepak Chaurasia Kunal Kamra and Sonu Sood score top
Twitter Engagements - फोटो : Amar Ujala

    सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म Twitteet ने अक्तूबर 2020 की ट्विटर इंगेजमेंट रिपोर्ट जारी की है। Twitteet ने अपनी इंगेजमेंट रिपोर्ट 20 कैटेगरीज में जारी की है जिनमें पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, पत्रकारिता, बिजनेस, लेख और स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस रिपोर्ट में अक्तूबर महीने में इन कैटेगरीज के यूजर्स के अकाउंट पर इंगेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक राजद नेता तेजस्वी यादव का परफॉर्मेंस कमाल का रहा है। तेजस्वी यादव के अकाउंट का इंगेजमेंट 1.24 मिलियन रहा है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्विटर हैंडल पर 1,33,879 रहा है। पॉलिटिक्स कैटेगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर इंगेजमेंट सबसे ज्यादा 7.2 मिलियन रहा है।

    किस कैटेगरी में किसने मारी बाजी

    • पॉलिटिक्स-नरेंद्र मोदी,इंगेजमेंट72,15,913
    • बॉलीवुड-सोनू सूद,इंगेजमेंट- 24,36,601
    • बिजनेस हेड-आनंद महिंद्रा,इंगेजमेंट- 4,08,882
    • क्रिकेटर-विराट कोहली,इंगेजमेंट- 24,65,918
    • स्पोर्ट्स स्टार (नॉन-क्रिकेट)- विजेंद्र सिंह,इंगेजमेंट- 4,27,006
    • टीवी स्टार-सिद्धार्थ शुक्ला,इंगेजमेंट- 3,90,901
    • पत्रकार- दीपक चौरसिया,इंगेजमेंट- 18,88,720
    • फाउंडर्स- कुणाल शाह,इंगेजमेंट- 60,093
    • कॉमेडियन- कुणाल कामरा,इंगेजमेंट- 11,46,111
    • रिजनल सिनेमा स्टार- महेश बाबू,इंगेजमेंट- 7,32,964
    • लेखक-आनंद रंगनाथन,इंगेजमेंट- 5,36,874
    • निवेशक-मोहनदास पई,इंगेजमेंट- 99,741
    • पॉलिटिक्स-Twitteet की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3.5 मिलियन इंगेजमेंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे नंबर और प्रियंका गांधी चौथे नंबर पर हैं। टॉप1- राजनेताओं की लिस्ट में भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा 8वें नंबर पर हैं। इनका ट्विटर इंगेजमेंट 1.1 मिलियन रहा है, वहीं डॉक्टर कुमार विश्वास के हैंडल पर 1.2 मिलियन इंगेजमेंट रहा है।
    • पत्रकार-पत्रकारों की लिस्ट में दीपक चौरसिया 1.88 मिलियन इंगेजमेंट के साथ पहले नंबर पर, रोहित सरदाना 1.1 मिलियन इंगेजमेंट के साथ दूसरे नंबर पर और सुशांत सिन्हा 1.05 मिलियन इंगेजमेंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
    • बॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जीवन में हीरो साबित हुए हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने जिस तरह आम आदमी की मदद की है, वह एक नजीर है। ट्विटर इंगेजमेंट के मामले में 2.4 मिलियन इंगेजमेंट के साथ सोनू सूद बॉलीवुड स्टार्स में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं शाहरुख खान 7.3 मिलियन इंगेजमेंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार 6.72 मिलियन इंगेजमेंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें