25 साल बाद बंद हो रहा है Microsoft internet Explorer, 5 फीसदी लोग भी नहीं करते इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Aug 2020 02:21 PM IST
सार
विज्ञापन
microsoft internet explorer news Internet Explorer to be shutdown in 2021
internet explorer - फोटो : amarujala

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट का वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर अब बंद होने जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह 2021 से इंटरनेट एक्सप्लोरर और लिगेसी एज वर्जन को सपोर्ट देना बंद कर देगी, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि यूजर्स इंटरनेट एक्सप्लोरर को इस्तेमाल नहीं ही कर पर पाएंगे। बंद करने का मतलब किसी तरह के टेक्निकल सपोर्ट को बंद करना है यानी कंपनी कोई अपडेट जारी नहीं करेगी।

    क्यों बंद हो रहा है इंटरनेट एक्सप्लोरर?

    दुनिया के सभी विंडोज लैपटॉप और कंप्यूटर में इंटरनेट एक्सप्लोरर डिफॉल्ट रूप से इंस्टॉल्ड मिलता है लेकिन आश्चर्य करने वाली बात यह है कि इसका इस्तेमाल महज पांच फीसदी लोग ही करते हैं। इंटरनेट एक्सप्लोरर के लिए दुःख की बात यह है कि इसी की मदद से लोग अपने कंप्यूटर में गूगल क्रोम या मॉजिला फायरफॉक्स इंस्टॉल करते हैं और फिर इंटरनेट एक्सप्लोरर की ओर मुड़कर भी नहीं देखते। इंटरनेट एक्सप्लोरर को कंपनी 30 नवंबर के बाद सपोर्ट देना बंद कर देगी, जबकि लिगेसी एज वर्जन को मार्च 2021 के बाद कोई अपडेट नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन

    25 साल बाद बंद हो रहा है इंटरनेट एक्सप्लोरर

    इंटरनेट एक्सप्लोरर को माइक्रोसॉफ्ट ने 16 अगस्त 1995 को रिलीज किया था। इसको विंडोज 95 के साथ एड ऑन पैकेज प्लस के तहत पेश किया गया था। इसके राइटर थॉमस रियरडॉन (Thomas Reardon) हैं। माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर की प्रोग्रामिंग लैग्वेज सी प्लस प्लस है। यह भी एक बड़ा संयोग हो रहा है कि इसी साल भारत में इंटरनेट के 25 साल पूरे हुए हैं और इसी मौके पर इंटरनेट एक्सप्लोरर ने भी दुनिया को अलविदा कहने का एलान कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इंटरनेट एक्सप्लोरर की जगह लेगा क्रोमियम बेस्ड एज ब्राउजर

    माइक्रोसॉफ्ट ने इसी साल जनवरी में क्रोमियम बेस्ड एज ब्राउजर का प्रीव्यू जारी किया है जिसे मई 2021 में सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। क्रोमियम आधारित माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) ब्राउजर विंडोज और मैकओएस सभी को सपोर्ट करता है। इसे डाउनलोड करके आप लिगेसी वर्जन को रिप्लेस कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं। इसमें इनबिल्ट प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें