यहां बीएसएनएल का नेटवर्क हुआ ठप, रेल यात्रियों से लेकर बैंक उपभोक्ता दिनभर रहे परेशान

मुकेश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजालामुकेश कुमार
Tue, 07 Jan 2020 05:50 PM IST
BSNL network fail in kasganj
BSNL

    कासगंज में सोमवार को तकनीकी खामी के कारणे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवा ठप हो गईं। जिससे बीएसएनएल से जुड़ी सभी सेवा प्रभावित हो गईं। रेलवे का लिंक फेल हो जाने से दिनभर यात्री परेशान रहे। वहीं बैंकिंग सेवा प्रभावित हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन नहीं हो सका।

    बीएसएनएल से जिले में तमाम सेवाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें रेलवे और बैंक भी शामिल हैं। सोमवार की सुबह बीएसएनएल में तकनीकी खामी आ गई। सुबह से ही बीएसएनएल सेवा ठप हो गईं। बीएसएनएल से रेलवे जुड़ा हुआ है।

    रेलवे द्वारा टिकट बिक्री के लिए अधिकृत किए गए सभी काउंटरों का सर्वर बीएसएनएल की सेवा ठप हो जाने से फेल हो गया। इससे अधिकृत टिकट काउंटरों पर यात्रियों को टिकट नहीं मिला। सिर्फ रेलवे की टिकट विंडो से ही टिकट बिक्री हो सकी। टिकट विंडो पर टिकट के लिए मारामारी रही।

    यात्रियों की भीड़ के सामने व्यवस्थाएं चरमरा गईं। इसके अलावा बीएसएनएल से जुड़ी सभी बैंकों का सर्वर फेल रहा। दिनभर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन नहीं हुआ। करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शाम तक बीएसएनएल की सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं।

    सीयूजी नंबर भी हो गए बंद

    अधिकांश अफसरों पर बीएसएनएल नेटवर्क के सीयूजी नंबर हैं। तकनीकि खामी आ जाने के कारण सोमवार को अफसरों के सीयूजी नंबर फेल रहे। जिससे फरियादी अफसरों से फोन पर संपर्क नहीं कर सके। इसके अलावा बीएसएनएल के उपभोक्ता भी नेटवर्क न आने से दिनभर परेशान रहे।

    बीएसएनएल ने बढ़ाई परेशानी

    रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने के कारण अधिकृत टिकट विंडो से टिकट बिक्री नहीं हो सकी। रेलवे के जो मुख्य काउंटर हैं वहां से दिनभर टिकट आसानी से बिक्री की गईं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें