Jio Best Prepaid Plans: टैरिफ महंगा होने के बाद कौन-सा प्लान आपके लिए है बेस्ट, यह है पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jan 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
jio best prepaid plans after tariff hike to compete airtel and vodafone idea know about it
Jio Plans - फोटो : amar ujala

    टैरिफ हाइक के बाद से ही टेलीकॉम सेक्टर में प्रीपेड प्लांस को लेकर हलचल मची हुई है। इतना ही नहीं जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बीच प्रतिस्पर्धा भी बहुत बढ़ गई है, जिसके चलते एक से बढ़कर एक टैरिफ पैक पेश किए जा रहे हैं। इन प्रीपेड पैक्स में यूजर्स को जरूरत के हिसाब से डाटा की सुविधा मिल रही हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीनों कंपनियों ने दिसंबर की शुरुआत में प्लांस की दरें महंगी की थी, जिसके बाद उपभोक्ताओं को राहत भी दी गई थी। आज हम आपके लिए रिलायंस जियो के कुछ चुनिंदा प्लांस लेकर आए हैं, जिनमें आपको उम्मीद से ज्यादा डाटा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं रिलायंस जियो के इन प्रीपेड प्लांस के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो का 129 रुपये वाला प्लान

    रिलायंस जियो यूजर्स को इस पैक में कुल2 जीबी डाटामिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए1,000 एफयूपी मिनटमिलेंगे। हालांकि, वैधता खत्म होने के बाद भी आपको कम डाटा स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलती रहेगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    नोट : जियो के सभी प्रीपेड प्लांस में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिलेगी।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान

    जियो यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन1 जीबी डाटा(कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए300 एफयूपी मिनटमिलेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 24 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें