WhatsApp ला रहा है बड़ा अपडेट, QR कोड स्कैन करके सेव कर सकेंगे नंबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 May 2020 02:22 PM IST
सार
विज्ञापन
WhatsApp testing a new feature that lets you add contacts via QR codes
WhatsApp QR codes - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    व्हाट्सएप हर महीने कोई-ना-कोई अपडेट जारी करता है। यदि यह कहा जाए कि सबसे अधिक अपडेट जारी करने वाला एप व्हाट्सएप ही है तो गलत नहीं होगा। व्हाट्सएप अब जल्द ही एक सबसे काम का फीचर जारी करने वाला है जिसके बाद आपको नंबर सेव करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

    व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड और आईओएस के बीटा वर्जन पर QR कोड सपोर्ट की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद यूजर्स न्य यूजर के QR कोड को स्कैन करके उसका नंबर सेव कर सकेंगे, हालांकि इस फीचर के सभी के लिए जारी होने की तारीख को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है।

    विज्ञापन

    QR कोड आधारित नंबर सेविंग फीचर फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.20.171 और आईफोन के बीटा वर्जन 2.20.60.27 पर देखा जा सकता है। इस फीचर की टेस्टिंग की जानकारी WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में दी है। WABetaInfo के मुताबिक क्यूआर कोड प्रोफाइल सेटिंग के अंदर मिलेगा। उस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यूजर्स का मोबाइल नंबर दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप ने एक अपडेट जारी किया है जिसके बाद एक साथ आठ लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, हालांकि यह फीचर फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए ही। एंड्रॉयड यूजर्स को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें