BSNL ने लॉन्च किए 3 नए प्लान, मिलेगी 100Mbps तक डाउनलोडिंग स्पीड

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर से तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं, हालांकि ये प्लान फाइबर टू होम ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ही है। इन तीनों प्लान के तहत यूजर्स को 100 एमबीपीएस तक की डाउनलोडिंग स्पीड मिलेगी। लेकिन इन प्लान में वॉयस कॉलिंग नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें- वोडाफोन फ्री में दे रहा 27GB डाटा, जानें पूरा प्लान
998, 1298 और 1998 रुपये के हैं प्लान
बीएसएनएल के इन तीनों प्लान के नाम क्रमशः FBBO ULD 998, FBBO ULD 1298 और FBOO ULD 1998 रखे गए हैं और ये प्लान केवल चेन्नई सर्किल के लिए है। साथ ही कंपनी ने अन्य शहरों के लिए इस प्लान के बारे ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो दे रहा है 810GB डाटा, लेना होगा यह प्लान
FBBO ULD 998 प्लान के तहत डाउनलोडिंग स्पीड 40 Mbps 50GB तक होगी, उसके बाद स्पीड 1Mbps हो जाएगी। वहीं FBBO ULD 1298 वाले प्लान में 125GB तक 80 Mbps की डाउनलोडिंग स्पीड मिलेगी उसके बाद 1 Mbps हो जाएगी। अब FBBO ULD 1998 वाले प्लान में 250GB तक 100 Mbps की स्पीड मिलेगी उसके बाद स्पीड घटकर 1 Mbps हो जाएगी। सभी प्लान की वैधता 1 महीने की है।