Flipkart पर शुरू हो रहा है Big shopping Days, फोन पर 25,000 रुपये तक की छूट

Flipkart पर 13 मई से 16 मई 2018 के बीच बिग शॉपिंग डेज की शुरुआत हो रही है। 4 दिन की इस सेल में स्मार्टफोन और गैजेट पर भारी छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट ने डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट की लिस्टिंग भी कर दी है। इस सेल में सैमसंग और गूगल के स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। गूगल के फोन पर तो 25 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

गूगल Pixel 2 की कीमत इस समय 50,000 रुपये के करीब है लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह फोन 34,999 रुपये में मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की कीमत 17,900 रुपये है लेकिन इस सेल के दौरान यह फोन 10,900 रुपये में मिलेगा।