रिलायंस Jio जल्द ही करने वाला है नया धमाका, 1TB डाटा मिलेगा फ्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 05 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio to offers 1.1TB FTTH broadband data in select markets soon
Jio

    अगर आपको भी रिलायंस जियो की सर्विसेज पसंद हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। रिलायंस जियो जल्द ही नया धमाका करने वाला है। रिलायंस जियो की फाइबर टू दहोम (FTTH) ब्रॉडबैंड सर्विस जल्द ही लॉन्च होने वाली है।

    लॉन्चिंग ऑफर के तहत 1.1 (TB) डाटा फ्री मिलेगा जिसकी स्पीड 100mbps होगी। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो की 4G इंट्रानेट की सर्विस साल की दूसरी छमाही में शुरू हो जाएगी और इसके साथ कई ऑफर मिलेंगे।

    विज्ञापन

    द हिन्दू की रिपोर्ट की मानें तो शुरुआत में 100 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा और इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। वहीं डाटा खत्म हो जाने के बाद ग्राहक 1 महीने में 25 बार 40 जीबी डाटा का रिचार्ज करवा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियोफाइबर का कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये देने होंगे। हालांकि इस मामले पर जियो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    हालांकि यह पहली बार नहीं है जियो ब्रॉडबैंड को लेकर रिपोर्ट लीक हुई है। पिछले साल भी ट्विटर पर एक फोटो वायरल हुई थी। फोटो पर लिखा था, ' इस इलाके में रहने वाले लोगों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि अगले कुछ दिनों में जियो की हाइस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस सोसायटी में शुरू हो रही है। जियो ने इसके लिए प्रीव्यू ऑफर पेश किया है। जिसके तहत हर महीने 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलेगा। शुरू के 3 महीने यह सर्विस फ्री होगी, लेकिन सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये देने होंगे जो कि ऑपरेटर बदलने पर वापस मिल जाएंगे।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें