जियो के जवाब में BSNL ने लांच किया 1 साल की वैधता वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जियो के एक साल वाले प्लान के जवाब में अपना नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल ने 365 की वैधता वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें 25 जीबी डाटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1,097 है।
इस प्लान को 1 जनवरी 2019 तक खरीदा जा सकता है। बीएसएनएल के इस प्लान की टक्कर जियो के 1,699 रुपये वाले प्लान से होगी जिसकी वैधता 365 दिनों की है, हालांकि जियो के प्लान में कुल 547.5GB डाटा मिलता है, जबकि बीएसएनएल के प्लान में सिर्फ 25 जीबी डाटा मिलता है।
ये भी पढ़ें ः जियो ने लांच किया दिवाली धमाका, मिलेगा 547.5GB डाटा और 100% कैशबैक
बीएसएनएल के नए प्लान की जानकारी उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी गई है, हालांकि इस प्लान के साथ एक दिक्कत यह है कि यह प्लान फिलहाल सिर्फ कोलकाता के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है और फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है कि यह प्लान अन्य सर्किल में कब तक आएगा।
इस प्लान के तहत रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान में आपको रोज 70 एमबी यानि पूरे साल केवल 25 जीबी डाटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान में मैसेज की भी सुविधा नहीं दे रही है। ऐसे में यह लगता है कि बीएसएनएल का यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो केवल कॉलिंग करते हैं, क्योंकि इस प्लान में प्रतिदिन कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है।