जियो ने लांच किया दिवाली धमाका, मिलेगा 547.5GB डाटा और 100% कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 18 Oct 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Jio launched Diwali offer, you can get give 100 percent cashback
jio-diwali-cashback-offer

    रिलायंस जियो लांचिंग के साथ ही धमाकेदार ऑफर के लिए जाना जाता है। जियो समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर्स भी पेश करता है। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने दूसरी सालगिरह के मौके पर कई सारे ऑफर्स पेश किए थे, वहीं अब जियो ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है।

    jio-diwali-cashback-offer
    jio-diwali-cashback-offer

    जियो के दिवाली धमाका ऑफर के तहत ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा तो आइए जियो के इस नए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं। जियो ने इस ऑफर के तहत 1,699 रुपये का प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 1 साल की है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और साथ में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।

    Jio
    Jio

    जियो के 1,699 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसमें कुल 547.5 जीबी डाटा मिलेगा यानि रोज आपको 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा, कॉलिंग और मैसेज के अलावा इस प्लान में जियो के सभी ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। अगली स्लाइड में जानें कैशबैक ऑफर के बारे में।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें