यह है दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, वजन सिर्फ 47 ग्राम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sun, 21 Oct 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
This is the World Thinnest and Lightest Phone called Kyocera KY-01L
Kyocera KY-01L

    जापान की एक टेलीकॉम कंपनी NTT Docomo ने दुनिया का सबसे पतला और कम वजन वाला स्मार्टफोन लांच किया है। इस फोन का नाम Kyocera KY-01L है जिसकी साइज एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है। इस फोन में 4जी एलटीई का सपोर्ट भी दिया गया है। Kyocera KY-01L में 2.8 इंच की डिस्पले है। बता दें कि इससे पहले पाम फोन लांच हुआ है जिसमें 3.3 इंच की डिस्प्ले है। Kyocera KY-01L की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत JPY 32,000 यानि करीब 20,900 रुपये है। यह फोन सिर्फ इंक ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Kyocera KY-01L की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 2.8 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 380mAh की बैटरी है और इसका वजन सिर्फ 47 ग्राम है। यह फोन वाटर रेसिस्टेंट भी है। इस फोन में आपको डायलर, कॉन्टेक्ट, मैसेज, घड़ी, कैलकुलेटर, ब्राउजर और कैलेंडर जैसे ऐप भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि अभी हाल ही में पाम फोन लांच हुआ है जिसमें 3.3 इंच की डिस्प्ले है। पाम फोन की कीमत 350 यूएस डॉलर यानि करीब 25,800 रुपये है। इसकी बिक्री अमेरिका में नवंबर से वेरिजॉन के जरिए होगी। पाम फोन में सिंगल सिम स्लॉट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पाम फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 800mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ v4.2, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें