नोकिया 6 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

बाजार में वापसी करने के बाद नोकिया ने सबसे पहले चीन में अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 लॉन्च किया था। कंपनी ने फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च किया जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की चीन में कीमत 1,699 युआन है जो भारत में लगभग 16,750 रुपये है।
अब इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट ताइवान ऑनलाइन स्टोर पर लॉन्च किया गया है। इस सिल्वर वेरिएंट की कीमत 7,79ज ताइवानी डॉलर लगभग 16,500 रुपये है। इस वेरिएंट की बिक्री की तारीख 10 मई लिस्ट की गई है। लिस्टिंग प्रोडक्ट की डिटेल के अनुसार नोकिया 6 के सिल्वर वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है।
बता दें कि एचडीएम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किए गए नोकिया 6 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज था। कुछ जगहों पर नोकिया 6 का आर्टे ब्लैक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा। अन्य फीचर की बात करें तो फोन में अन्य कोई बदलाव नहीं देखा गया है। नोकिया 6 कुल चार वेरिएंट में अलग-अलग बाजार में उपलब्ध है। इन वेरिएंट्स में आर्टे ब्लैक, मैट ब्लैक, टेम्पर्ड ब्लू और कॉपर कलर शामिल हैं , जबकि ताइवानी साइट पर इसका सिल्वर वेरिएंट लिस्ट किया गया है।
स्पेसिफिकेशन
नोकिया 6, 5.5 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले है, जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्सन के साथ आता है। लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर काम करता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट लगा है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन 3000 एमएएच की बैटरी लगी है। स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।