BSNL ने लांच किया अनंत और अनंत प्लस प्लान, 90 दिनों तक जियो जी भरके

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए प्री-पेड प्लान लांच किए हैं जिन्हें कंपनी ने अनंत और अनंत प्लस नाम दिया है। बीएसएनएल के इन दोनों प्लान की कीमत क्रमशः 105 और 328 रुपये है। हालांकि ये दोनों प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अन्य सर्किल में ये प्लान 99 रुपये और 319 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं।
बीएसएनएल के इन दोनों प्लान की खासियतों की बात करें दोनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। 105 रुपये वाले प्लान की वैधता 26 दिनों की है, हालांकि इस प्लान में डाटा और मैसेज की सुविधा नहीं है।
वहीं 328 रुपये वाले अनंत प्लस प्लान की वैधता 90 दिनों की है और इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्किल में कॉलिंग फ्री नहीं होगी। डाटा चाहने वालों के लिए BSNL ने 98 रुपये का एक सुनामी प्लान पेश किया है जिसमें 26 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा यानि आपको कुल 39 जीबी डाटा मिलेगा।
गौरतलब है कि बीएसएनएल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने ग्राहकों को फ्री में 2.2GB अतिरिक्त डाटा देने का ऐलान किया है। BSNL के इस प्री-पेड ऑफर की शुरुआत 16 सितंबर से देशभर के सभी सर्किल में हो जाएगी।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जिन ग्राहकों ने 186, 429, 485, 666 और 999 रुपये का रिचार्ज करवाया है या उनके नंबर पर ये प्लान एक्टिव हैं या रिचार्ज करवाने वाले हैं उन्हें रोज फ्री में 2.2 जीबी डाटा मिलेगा 6 दिनों तक मिलेगा। वहीं 187, 333, 349, 444, 448 प्लान लेने वाले ग्राहकों को भी 60 दिनों तक रोज 2.2GB फ्री डाटा मिलेगा।