BSNL ने लांच किया रक्षाबंधन प्लान, 74 दिनों तक कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा

भारॉत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने रक्षाबंधन के खास मौके पर नया प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 399 रुपये है और इस प्लान में 74 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।
बीएसएनएल के इस राखी स्पेशल प्लान की खासियतों की बात करें तो इस प्लान को 26 अगस्त से रिचार्ज किया जा सकता है। इस प्लान की वैधता 74 दिनों की होगी। इसके अलावा इसमें पर्सनलाइज्ड फ्री रिंगटोन भी मिलेगा। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पूरी तरह से अनलिमिटेड डाटा मिलेगा यानि डाटा की कोई सीमा नहीं है। 74 दिनों तक जितना डाटा मन करे, उतना आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, 'रक्षाबंधन भाई और बहन के बीच के प्यार का रिश्ता है और इस खास मौके पर कंपनी 399 रुपये का यह प्लान पेश कर रही है जो कि किसी के लिए सबसे बढ़िया गिफ्ट है।'
बता दें कि इससे पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 27 रुपये का सस्ता प्लान लॉन्च किया है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाटा भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में 300 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की खास बात यह है कि प्रतिदिन कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है यानि पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग आपको मिलेगी।