BSNL लाया रोज 4GB डाटा वाला सस्ता पैक, तीन नए प्लान किए लॉन्च

अगर आप भी किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं और साथ ही आप भारत संचार निगम लिमिटेड के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके फायदे की हो सकती है। BSNL ने तीन नए सस्ते प्लान पेश किए हैं जिनमें 118 रुपये, 379 रुपये और 551 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन प्लान में रोज 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी यानी इस बार बीएसएनएल जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है तो आइए जानते हैं इन प्लान्स के फायदे।
BSNL के 118 रुपये, 379 रुपये और 551 रुपये के प्लान के फायदे

सबसे पहले 118 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान में दिल्ली और मुंबई सर्किल को छोड़कर बाकी इलाकों के यूजर्स के लिए रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री है। साथ ही यूजर्स पर्सनलाइज्ड कॉलर ट्यून भी फ्री में यूज कर सकेंगे। हालांकि यह प्लान फिलहाल केवल तमिलनाडु के लिए ही है।
अब 379 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में 4 जीबी रोज डाटा मिलेगा। इस प्लान में बीएसएनएल के नेटवर्क पर रोज 30 मिनट फ्री कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान फिलहाल केवल केरल सर्किल के लिए है। वहीं 551 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5GB 4G डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसमें पर्सनलाइज्ड रिंगटोन फ्री में मिलेगा।
इसके अलावा कंपनी ने 444 रुपये का भी एक प्लान पेश किया है जिसमें 60 दिनों तक रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि रोज कॉलिंग की सीमा 200 मिनट ही है।