BSNL 4G: बीएसएनएल ने इंस्टॉल किए 1,000 4जी टावर, अगले महीने लॉन्च होगी 4जी सर्विस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Jul 2024 11:42 AM IST
सार

BSNL इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि एक सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों में 1,000 4जी टावर इंस्टॉल किए गए हैं। बीएसएनएल ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 4जी और 5जी नेटवर्क के लिए BSNL देशभर में करीब 1.12 लाख टावर इंस्टॉल करवाएगा।

विज्ञापन
BSNL has achieved a milestone of 1000 sites on air this week for our 4G saturation project
BSNL 4G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी BSNL 4G का इंतजार है तो आपके लिए गुड न्यूज है। BSNL की 4जी सर्विस अगले महीने लॉन्च होने जा रही है और उससे पहले युद्ध स्तर पर 4जी टावर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। BSNL इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि एक सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों में 1,000 4जी टावर इंस्टॉल किए गए हैं।

    बीएसएनएल ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 4जी और 5जी नेटवर्क के लिए BSNL देशभर में करीब 1.12 लाख टावर इंस्टॉल करवाएगा। कंपनी ने अभी तक 12,000 4जी टावर इंस्टॉल किए हैं जिनमें 6,000 टावर पंजाब, उत्तर प्रदेश पश्चिम, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सर्किल में एक्टिव हैं। 4जी सर्विस के लिए BSNL ने TCS, Tejas नेटवर्क और सरकारी ITI के साथ साझेदारी की है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले में BSNL 4G लॉन्च हुई है। BSNL 4G की इस लॉन्चिंग का फायदा नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी जैसे इलाकों को होगा। बीएसएनएल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 4जी रोलआउट किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें