Fine On Meta: मेटा पर नाइजीरिया ने लगाया 22 करोड़ रुपये का जुर्माना, बार-बार हो रहा था नियमों का उल्लंघन
नाइजीरिया के संघीय प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण आयोग (एफसीसीपीसी) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कैसे पांच तरीकों से मेटा ने पश्चिम अफ्रीकी देश में डाटा कानूनों का उल्लंघन किया है।

विस्तार
सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी मेटा (Meta) पर नाइजीरिया की सरकार ने 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। सरकार का कहना है कि चेतावनी के बाद भी मेटा स्थानीय नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहा था। मेटा ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सरकारी बयान के मुताबिक जांच में कंपनी को फेसबुक और व्हाट्सएप से जुड़े देश के डाटा संरक्षण एवं उपभोक्ता अधिकार कानूनों का ‘‘कई बार’’ उल्लंघन करते पाया गया है जिसके बाद यह जुर्माना लगाया गया है। नाइजीरिया के संघीय प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण आयोग (एफसीसीपीसी) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कैसे पांच तरीकों से मेटा ने पश्चिम अफ्रीकी देश में डाटा कानूनों का उल्लंघन किया है।
इन तरीकों में बिना प्राधिकार के नाइजीरियाई लोगों के डाटा को साझा करना, उपयोगकर्ताओं को अपने डेटा के इस्तेमाल को निर्धारित करने के अधिकार से वंचित करना और भेदभावपूर्ण व्यवहार के साथ-साथ बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग करना शामिल है। एफसीसीपीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदामु अब्दुल्लाही ने एक बयान में कहा, ‘‘रिकॉर्ड पर मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्यों से संतुष्ट होकर और मेटा पक्षकारों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का हर अवसर प्रदान किए जाने के बाद आयोग ने अब अंतिम आदेश जारी कर दिया है और मेटा पक्षकारों पर जुर्माना लगाया है।’’
- CrowdStrike: यही है वह कर्मचारी जिसके कारण दुनिया हो गई थी तबाह, वीडियो शेयर कर खुद ही बताया?
- CrowdStrike: ग्लोबल आउटेज के बाद क्राउडस्ट्राइक के सीईओ ने मांगी माफी, कहा- यह साइबर अटैक नहीं था
- Reliance Q1 Results: जियो के नेटवर्क पर डाटा खपत 4400 करोड़ जीबी के पार, दुनियाभर में सबसे ज्यादा
- वेटिंग टिकट के साथ अब नहीं कर सकते सफर, जानें सच