GPT-4o mini: ओपनएआई ने लॉन्च किया सस्ता वर्जन, GPT-3.5 को करेगा रिप्लेस
कंपनी के मुताबिक GPT-4o mini बड़े-से-बड़े टास्क पूरे कर सकता है। इसके अलावा इसकी स्पीड भी अच्छी है। रियल टाइम में भी इसकी स्पीड अच्छी है। कंपनी के मुताबिक कस्टमर केयर सपोर्ट में इसका बेहतरीन इस्तेमाल हो सकता है।

विस्तार
ओपनएआई ने अपने नए चैट टूल GPT-4o mini को लॉन्च किया है। यह कंपनी का सबसे छोटा और सबसे पावरफुल एआई मॉडल है। कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि GPT-4o mini की परफॉरमेंस शानदार है और बेंचमार्क टेस्ट में इसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसने GPT-41 को पीछे छोड़ दिया है।
कंपनी के मुताबिक GPT-4o mini बड़े-से-बड़े टास्क पूरे कर सकता है। इसके अलावा इसकी स्पीड भी अच्छी है। रियल टाइम में भी इसकी स्पीड अच्छी है। कंपनी के मुताबिक कस्टमर केयर सपोर्ट में इसका बेहतरीन इस्तेमाल हो सकता है।
GPT-4o mini फिलहाल टेक्स्ट और विजन इनपुट को सपोर्ट कर रहा है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि इसके साथ जल्द ही फोटो, वीडियो और ऑडियो इनपुट का भी सपोर्ट दिया जाएगा। 128K टोकन के साथ 16K आउटपुट टोकन मिल सकता है।
GPT-4o mini ने मैथ, रिजनिंग और कोडिंग टास्क में 87 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। OpenAI ने इसमें सेफ्टी टूल भी दिए हैं जिससे यह हिंसक या नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट तैयार नहीं करेगा। 70 से अधिक बाहरी एक्सपर्ट ने इसे टेस्ट किया है। GPT-4o mini फिलहाल असिस्टेंट API, चैट API और बैच API में उपलब्ध है।
- कहां-कहां लॉगिन है आपका Google अकाउंट, ऐसे चेक करें
- Fine On Meta: मेटा पर नाइजीरिया ने लगाया 22 करोड़ रुपये का जुर्माना, बार-बार हो रहा था नियमों का उल्लंघन
- CrowdStrike: यही है वह कर्मचारी जिसके कारण दुनिया हो गई थी तबाह, वीडियो शेयर कर खुद ही बताया?
- CrowdStrike: ग्लोबल आउटेज के बाद क्राउडस्ट्राइक के सीईओ ने मांगी माफी, कहा- यह साइबर अटैक नहीं था