BSNL के इस रिचार्ज पैक की उपलब्धता बढ़ी, अब यूजर्स को रोजाना मिलेगा इतना जीबी डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 23 Oct 2019 12:27 PM IST
BSNL Extended Availability Rs 108 Prepaid Plan Users Get 1 GB Data Daily
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने उपभोक्ताओं को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए 108 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया है। अब यूजर्स इस पैक को 12 दिसंबर तक रिचार्ज करा सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में प्रमोशन के लिए इस डाटा पैक को भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था।

    बीएसएनएल के ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा यूजर्स के लिए 1,188 रुपये वाला प्रीपेड पैक 21 जनवरी 2020 तक उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें : मेड इन इंडिया 4जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 3,899 रुपये

    BSNL का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 1जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही उन्हें अनलिमिटेड कॉल और 500 एसएमएस की सुविधा दी गई है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इससे पहले यूजर्स इस पैक में 0.5 जीबी डाटा मिलता था। लेकिन दिल्ली और मुंबई के यूजर्स इस प्लान को रिचार्ज नहीं करा सकेंगे।

    फिलहाल, कंपनी ने अब तक साफ नहीं किया है कि कौन से सर्कल्स में 108 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को बढ़ाया है। वही दूसरी तरफ रिपोर्ट्स की मानें तो चुनिंदा उपभोक्ता ही इस पैक को रिचार्ज करा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें