मेड इन इंडिया 4जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 3,899 रुपये

दिवाली के खास मौके पर भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने बाजार में अपना नया 4जी स्मार्टफोन Lava Z41 पेश किया है। Lava Z41 दो कलर वेरियंट में मिलेगा और इसकी बिक्री तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। Lava Z41 की खासियतों की बात करें तो इसमें 2500mAh की बैटरी है और 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकने वाली मेमोरी है। बता दें कि Lava Z41 को एंड्रॉयड गो प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है।
Lava Z41 की कीमत
Lava Z41 की कीमत 3,899 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और अंबर रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री देशभर के 60 हजार आउटलेट्स से जल्द ही होगी। इस फोन के साथ जियो की ओर से 1,200 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर मिल रहा है। साथ में 50 जीबी एक्सट्रा डाटा भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः 4G डाउनलोडिंग स्पीड में एयरटेल ने मारी बाजी, अपलोडिंग में Idea आगे
Lava Z41 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित स्टार OS V5.0 लाइट स्कीन मिलेगा। Lava Z41 में 5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में 1.4GHz का स्प्रीडट्रम का SC9832E प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Lava Z41 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ रियल टाइम बोकेह, ब्यूटी मोड, एचडीआर मोड, ऑडियो नोट और पैनोरमा जैसे फीचर्स हैं।
ये भी पढ़ेंः गूगल पर धोनी सर्च करना खतरे से नहीं है खाली, McAfee ने दी चेतावनी
Lava Z41 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 2500mAh की बैटरी है जिसे लेकर 21 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि फोन की बैटरी 37 घंटे तक ऑडिओ प्लेबैक दे सकती है। फोन का वजन 160 ग्राम है। इसके अलावा इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
- 4G डाउनलोडिंग स्पीड में एयरटेल ने मारी बाजी, अपलोडिंग में Idea आगे
- इस दिवाली अपनों को दें ये शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
- गूगल पर धोनी सर्च करना खतरे से नहीं है खाली, McAfee ने दी चेतावनी
- Vodafone-idea ने पेश किया अब तक का सबसे शानदार ऑफर, यूजर्स खरीद सकेंगे 799 रुपये में स्मार्टफोन