इस दिवाली अपनों को दें ये शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 22 Oct 2019 07:39 PM IST
Diwali 2019 You Can Gift Best Smartphones Under 20,000 Know Full List
diwali gifts - फोटो : amar ujala

    दिवाली (Diwali 2019) का त्यौहार आने वाला है, तो जाहिर सी बात आप अपने दोस्तों और परिजनों को कोई ना कोई गिफ्ट जरूर देंगे। इसके साथ ही आपको भी आपके चाहने वालों से कुछ ना कुछ उपहार मिलेगा। दिवाली के पावन पर्व पर आप अपने नजदीकियों को ऐसे स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं, जिनकी किफायती होगी। साथ ही फीचर्स ज्यादा मिलेंगे। हम आपको प्राइस सेगमेंट की तर्ज पर स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने बजट के हिसाब से गिफ्ट कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं पूरी लिस्ट...

    5,000 से लेकर 10,000 रुपये की रेंज वाले स्मार्टफोन 

    Samsung Galaxy M10
    Samsung Galaxy M10

    Redmi 7s

    शाओमी ने इस फोन को बजट रेंज की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस दिवाली आप रेडमी 7s स्मार्टफोन को अपने रिश्तेदार और दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

    इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Realme U1

    इस दिवाली आप अपने परिवार के सदस्यों को रियलमी का यह दमदार स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    Samsung Galaxy M10

    गैलेक्सी एम10 ग्राहकों के लिए 7,990 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी, हालांकि फ्रंट में स्क्रीन फ्लैश मिलेगी।

    Tecno Camon 12 Air

    कैमन 12 एयर भारतीय मोबाइल बाजार का सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज और 4000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

    10,000 से लेकर 15,000 रुपये की रेंज वाले स्मार्टफोन 

    Vivo Z1 Pro
    Vivo Z1 Pro - फोटो : vivo

    Samsung Galaxy M30s

    ग्राहक इस दिवाली के त्यौहार पर गैलेक्सी एम30 एस को उपहार के रूप में दे सकते हैं। वहीं, इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका ब्राइटनेस 420 निट्स और रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर है जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Xiaomi Mi A3

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया था। एमआई ए3 की कीमत 12,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी।

    डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।Vivo Z1 Proआप भी इस फेस्टिवल में अपने माता-पिता और भाई या बहन को वीवो जेड1 प्रो गिफ्ट कर सकेंगे। वहीं, कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो वीवो जेड1 प्रो में ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा।

    इस फोन में 4GB/6GB की रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा, जिसमें पहला वेरियंट 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

    15,000 से लेकर 20,000 रुपये की रेंज वाले स्मार्टफोन 

    Realme 5 and Realme 5 Pro
    Realme 5 and Realme 5 Pro - फोटो : Amar Ujala

    Realme X

    इस दिवाली के त्यौहार पर आप भी रियलमी एक्स के 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन को गिफ्ट कर सकते है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा।

    Realme 5 Pro

    इस दिवाली आप अपने चाहने वालों को रियलमी 5 प्रो गिफ्ट कर सकते है। कंपनी ने इस फोन के टॉप वेरियंट को 14,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48MP Sony IMX586 सेंसर + 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का पोट्रेट लेंस और 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस दिया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP Sony IMX471 AI कैमरा मिलेगा।

    Huawei P30 lite

    इस रेंज में आपHuawei P30 liteभी आप खरीद सकते हैं। इसकी वास्तविक कीमत 19,990 रुपये है लेकिन अब यह चार हजार रुपये की छूट के साथ 15,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं अमेजन की दिवाली सेल में Huawei Y9 11,990 रुपये में मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें