BSNL अपने ग्राहकों को रोज फ्री में दे रहा 2.1GB डाटा, अगले साल जनवरी तक मिलेगा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर की वैधता बढ़ा दी है। बीएसएनएल के ग्राहकों को अब जनवरी 2019 तक हर रोज 2.1 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा, हालांकि यह फ्री डाटा अलग से नहीं बल्कि बीएसएनएल के कुछ प्लान के साथ ही अतिरिक्त मिलेगा। पहले आई कुछ रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद की जा रही थी कि यह बंपर ऑफर नवंबर तक ही रहेगा लेकिन कंपनी ने अब इसे जनवरी 2019 तक बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ेंः रेलवे के कर्मचारियों को फ्री में मिलेगा जियो का कनेक्शन, हर महीने 60GB डाटा
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट की मानें तो BSNL का रोज 2.1 जीबी डाटा वाले प्लान को 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाले दो प्लान के साथ भी जोड़ दिया गया है। ऐसे में इस फ्री डाटा ऑफर का फायदा इन दोनों प्लान के ग्राहकों को भी मिलेगा। बता दें कि इन दोनों प्लान में अभी तक एक साल तक रोज क्रमशः 2 जीबी और 4 जीबी डाटा मिल रहा था लेकिन अब इन प्लान में 365 दिनों तक प्रतिदिन क्रमशः 4.21 जीबी डाटा और 6.21 जीबी डाटा मिलेगा।
BSNL के किन-किन प्लान के फ्री में मिलेगा 2.1 जीबी डाटा

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि कंपनी अतिरिक्त फ्री डाटा अपने सभी ग्राहकों को नहीं दे रही है। बीएसएनएल का यह फ्री डाटा केवल 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान के ग्राहकों को ही मिलेगा, वहीं मौजूदा प्लान की बात करें यह ऑफर 187 रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान के साथ भी है। बता दें कि किसी भी प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है।