MobiKwik ने लांच किया डिजिटल इंश्योरेंस, सिर्फ 10 सेकेंड में मिलेगा 1 लाख तक का बीमा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
MobiKwik launches Digital insurance, user can buy insurance in less than 10 seconds
mobikwik

    डिजिटल वॉलेट सेवा प्रदाता कंपनी ने MobiKwik ने बुधवार को डिजिटल इंश्योरेंस का ऐलान किया है। MobiKwik का इस साल का यह तीसरा बड़ा धमाका है। इससे पहले कंपनी ने ऐप के जरिए लोन की सेवा शुरू की थी। खास बात यह है कि मोबिक्विक के ऐप के जरिए ही यूजर्स बीमा ले सकेंगे। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक बयान में दी है।

    मोबिक्विक की इस सेवा के जरिए यूजर्स स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमा सिर्फ 10 सेकेंड में ले सकेंगे। कंपनी का कहना है कि 20 रुपये की राशि में आप 1 साल तक के लिए 1 लाख रुपये तक का बीमा खरीद सकते हैं। मोबिक्विक ऐप में आपको बीमा संबंधी कई सुझाव भी मिलेंगे जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के डाटा पर आधारित होंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, आज तक किसी ने नहीं दी यह सेवा

    मोबिक्विक के डिजिटल बीमा के तहत पहले चरण में दुर्घटना बीमा खरीदा जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने कई बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों के साथ साझेदारी की है। मोबिक्विक ऐप के जरिए बीमा खरीदना पूरी तरह से पेपरलेस होगा। यूजर्स के पास यह भी सुविधा है कि वह मोबिक्विक की वेबसाइट से भी बीमा खरीद सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिजिटल बीमा की लांचिंग के मौके पर मोबिक्विक के को-फाउंडर व डायरेक्टर उपासना टाकू ने कहा कि इस साल के अंत तक कंपनी का 1.5 मिलियन बीमा पॉलिसी का टारगेट पूरा करने का लक्ष्य है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही कंपनी ने डिजिटल सोना लांच किया था। इस सेवा के तहत ग्राहक ऐप के जरिए 99.5 फीसदी शुद्द 24 कैरट सोना खरीद और बेच सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने सेफगोल्ड के साथ करार किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें