रेलवे के कर्मचारियों को फ्री में मिलेगा जियो का कनेक्शन, हर महीने 60GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio to Provide telecom services to Indian Railways From January 1
jio RAIL

    यदि आप भी भारतीय रेलवे में अपनी सेवा दे रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि रिलायंस जियो को भारतीय रेलवे का ठेका मिल गया है। अब भारतीय रेलवे के सभी कर्मचारियों को रिलायंस जियो का कनेक्शन मिलेगा। जियो 1 जनवरी 2018 से रेलवे के साथ अपनी सेवा की शुरुआत करेगा। जियो के साथ रेलवे की साझेदारी का फायदा यह होगा कि रेलवे के फोन का बिल करीब 35 फीसदी कम आएगा।

    rail tel
    rail tel

    रेलवे बोर्ड के की ओर से 20 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि उसने रेलटेल (रेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम) भारतीय रेल के लिए नयी सीयूजी योजना को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी दी है। जियो के साथ रेलवे की साझेदारी के तहत रेलवे के कर्मचारियों को जियो का कनेक्शन मिलेगा और हर महीने हाई-स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अगली स्लाइड में जानें किस कर्मचारी को कितना डाटा मिलेगा।

    AIRtel
    AIRtel

    फिलहाल भारतीय रेलवे भारती एयरटेल से अपनी सेवाएं ले रही है। पिछले 6 सालों से रेलवे का टेलीकॉम पार्टनर एयरटेल की है। भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों को करीब 1.95 लाख मोबाइल कनेक्शन दिए हैं और हर साल रेलवे को करीब 100 रुपये फोन के बिल के रूप में चुकाना पड़ता है। एयरटेल के साथ रेलवे की साझेदारी इसी साल 31 दिसंबर को खत्म हो रही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें