Recharge Plan: गजब का है यह एक साल वाला प्लान, मिलेगा 600GB हाई स्पीड डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान आज भी सभी निजी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL कुछ वार्षिक प्लान के बारे में बताएंगे। BSNL के इस प्लान निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। आइए जानते हैं BSNL के इस 14 महीने वाले प्लान के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
BSNL 365 days affordable plans list Why this plan is a threat to Jio, Airtel
bsnl - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सभी के पास वार्षिक प्लान हैं लेकिन ये प्लान भी उतने ही महंगे हैं जितने मासिक और तीन महीने वाले प्लान हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान आज भी सभी निजी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL कुछ वार्षिक प्लान के बारे में बताएंगे। BSNL के इस प्लान निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। आइए जानते हैं BSNL के इस 14 महीने वाले प्लान के बारे में विस्तार से...

    जियो, एयरटेल और वीआई द्वारा रिचार्ज कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, कई उपभोक्ता किफायती विकल्पों की तलाश में बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं। कंपनी ने अपने पुराने रेट्स को बरकरार रखते हुए, कई बजट-फ्रेंडली प्लान्स पेश किए हैं, जिनमें विस्तारित वैधता शामिल है। खास बात यह है कि बीएसएनएल टेलीकॉम सेक्टर में एकमात्र ऐसा प्रदाता है, जो 365 दिनों से लेकर 425 दिनों तक की वैधता वाले रिचार्ज प्लान्स प्रदान करता है।

    विज्ञापन

    यह प्लान 1999 रुपये का है, जो दो हजार रुपये से कम में लाखों मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत प्रदान कर रहा है और जियो, एयरटेल और वीआई के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। इस प्लान को चुनने का मतलब है कि आपको 2026 तक किसी अन्य रिचार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें