अमर उजाला
Sat, 4 January 2025
WhatsApp का इस्तेमाल आज बड़े पैमाने पर हो रहा है। ऑफिस से लेकर निजी काम तक के लिए लोग WhatsApp यूज कर रहे हैं।
इसी बीच हैकर्स भी एक्टिव हैं जो लोगों के WhatsApp को हैक कर रहे हैं। आज हम कुछ चीजें बताएंगे जिससे आप जान सकते हैं कि आपका अकाउंट हैक तो नहीं हुआ है।
WhatsApp खोलें और सेटिंग्स > Linked Devices (पहले WhatsApp Web) पर जाएं। यदि कोई अनजान डिवाइस लॉग इन दिख रहा है, तो तुरंत Log Out from all devices का विकल्प चुनें।
आपके दोस्तों या संपर्कों को अजीब लिंक या संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं है। चैट में अनजान मैसेज या फाइलें नजर आ सकती हैं।
WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स (Settings > Privacy)। यदि आपकी प्रोफ़ाइल पिक्चर, लास्ट सीन, या स्टेटस की सेटिंग्स बदली हुई हैं, और आपने ऐसा नहीं किया है, तो यह एक संभावित खतरा हो सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें