AI: नए साल में एआई और डेटा सेंटर्स पर Microsoft करेगा 80 बिलियन डॉलर का निवेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Jan 2025 04:04 PM IST
सार

2022 में OpenAI द्वारा ChatGPT लॉन्च किए जाने के बाद से, AI में निवेश में भारी वृद्धि हुई है। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं में एआई को एकीकृत करने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
Microsoft Plans to Invest 80 Billion dollars on AI Enabled Data Centres in Fiscal 2025
Microsoft - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    Microsoft ने घोषणा की है कि वह वित्तीय वर्ष 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल विकसित करने और AI व क्लाउड-आधारित रिसर्च डेटा सेंटर्स पर लगभग 80 बिलियन डॉलर (लगभग 6,86,200 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा। यह जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में साझा की।

    AI में बढ़ता निवेश

    2022 में OpenAI द्वारा ChatGPT लॉन्च किए जाने के बाद से, AI में निवेश में भारी वृद्धि हुई है। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं में एआई को एकीकृत करने का प्रयास कर रही हैं।

    विज्ञापन

    AI को अत्यधिक कंप्यूटिंग पावर की आवश्यकता होती है, जिससे उन विशेष डेटा सेंटर्स की मांग बढ़ रही है जो हजारों चिप्स को एक साथ जोड़कर क्लस्टर बनाने में सक्षम होते हैं। Microsoft ने अपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और अपने डेटा सेंटर नेटवर्क को व्यापक बनाने के लिए पहले से ही अरबों डॉलर का निवेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वित्तीय अनुमान और खर्च

    Visible Alpha के अनुसार, Microsoft का वित्तीय वर्ष 2025 में पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर), जिसमें पूंजीगत लीज शामिल है, 84.24 बिलियन डॉलर (लगभग 7,20,475 करोड़ रुपये) तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी के वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में पूंजीगत व्यय में 5.3% की वृद्धि हुई है, जो 20 बिलियन डॉलर (लगभग 1,71,541 करोड़ रुपये) रहा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें