DTH का झंझट खत्म: BSNL लाया 1000+ लाइव टीवी चैनल्स वाला धांसू प्लान, अब इंटरनेट पर उठाएं मनोरंजन का लुत्फ

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 29 Mar 2026 12:14 PM IST
सार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने मनोरंजन की दुनिया में बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने एक नई सर्विस पेश की है जिसके जरिए अब आप बिना किसी DTH छतरी के 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और पसंदीदा OTT एप्स का मजा ले सकेंगे, वो भी बेहद किफायती दाम में।

विज्ञापन
bsnl 1000 live tv channels offer bitv iftv plan details
बीएसएनएल लाइव टीवी - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    BSNL ने अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित टीवी सेवा यानी IFTV के जरिए टीवी देखने का तरीका ही बदल दिया है। इस तकनीक में आपको किसी डिश या एंटीना की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि आपका इंटरनेट ही टीवी सिग्नल का काम करता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस नए BiTV पैक की घोषणा की है। इस सर्विस में लाइव टीवी चैनल, HD चैनल और OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक ही पैक में उपलब्ध कराया जा रहा है।

    151 रुपये में मिलेगा बेसिक प्लान

    BSNL के मुताबिक, 151 रुपये वाले BiTV प्लान में यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT एप्स का एक्सेस मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत में ज्यादा कंटेंट चाहते हैं।

    विज्ञापन

    अगर यूजर्स 61 रुपये अतिरिक्त खर्च करते हैं, तो उन्हें 1000 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस मिल सकता है। इसमें HD चैनल्स भी शामिल हैं। यानी कुल मिलाकर कम कीमत में प्रीमियम टीवी एक्सपीरियंस मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OTT पैक भी उपलब्ध

    BSNL ने एक अलग OTT प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 499 रुपये है। इस पैक में यूजर्स को JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसके जरिए यूजर्स वेब सीरीज, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: BSNL का मास्टरस्ट्रोक: बिछेगा 60 हजार नए टावरों का जाल, कस्टमर्स के लिए लॉन्च होगी 'ट्रूकॉलर' जैसी सर्विस

    नेटवर्क विस्तार पर भी जोर

    कंपनी अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने पर भी काम कर रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद जानकारी दी कि BSNL अपने नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 50,000 से 60,000 नए मोबाइल टावर लगाने की योजना बना रही है। वर्तमान में लगभग 1 लाख टावर पहले से ही काम कर रहे हैं जो स्वदेशी तकनीक पर 4G सिग्नल दे रहे हैं।

    BSNL के लिए वित्तीय मोर्चे पर भी अच्छी खबरें हैं। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने 262 करोड़ रुपये का तिमाही लाभ दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2023-24 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) जो 2,395 करोड़ रुपये था, वह 2024-25 में बढ़कर 5,100 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने 4G नेटवर्क खड़ा करने के लिए एक ही साल में 20,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पूंजी निवेश किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें