स्मार्टवॉच के बाद अब Smartphone बाजार में उतरेगा Boltt: पहली बार लॉन्च करेगा अपना फोन; इतनी हो सकती है कीमत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 04 Aug 2026 02:47 PM IST
सार

Boltt Smartphones:

स्मार्टवॉच से पहचान बनाने वाली Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है और दावा किया है कि नया फोन बिना अनचाहे फीचर्स, साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर और पारदर्शी स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा।

boltt first smartphone india launch date price features unisoc t7250 android 16 hindi
25 अगस्त को लॉन्च होगा Boltt का पहला स्मार्टफोन - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    वियरेबल डिवाइस से अपनी पहचान बनाने वाली टेक कंपनी Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी सामने आई हैं। Boltt का कहना है कि उसका पहला स्मार्टफोन यूजर्स को बिना किसी अनावश्यक ब्लोएटवेयर के साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर अनुभव देगा और स्पेसिफिकेशंस के मामले में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।25 अगस्त को होगा लॉन्च

    • कंपनी के आधिकारिक माइक्रोसाइट के मुताबिक, Boltt अपना पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि फोन का सॉफ्टवेयर अनुभव सरल और बिना किसी अनावश्यक रुकावट के होगा, जिससे यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।
    • Boltt ने यह भी कहा है कि वह फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई जानकारी नहीं छिपाएगी। यानी जो फीचर्स और हार्डवेयर होंगे, उनकी पूरी जानकारी ग्राहकों को साफ तौर पर दी जाएगी। कंपनी ने कीमत को लेकर भी "ईमानदार प्राइसिंग" रखने का वादा किया है।

    डिजाइन और एक्सपेक्टेड प्राइस

    • माइक्रोसाइट पर दिखाई गई तस्वीर के अनुसार, फोन में फ्लैट डिजाइन मिलेगा। दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि फोन भारत में बनाया जाएगा या नहीं।
    • कीमत का आधिकारिक एलान अभी बाकी है, लेकिन बाजार में चर्चा है कि Boltt का पहला स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को लक्ष्य बनाएगी।
    • दिलचस्प बात यह है कि Boltt ऐसे समय में स्मार्टफोन बाजार में उतर रही है, जब कई ब्रांड बढ़ती कंपोनेंट लागत के कारण नए स्मार्टफोन लॉन्च करने में सतर्कता बरत रहे हैं।

    ये हो सकते हैं फीचर्स

    • बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, Boltt के पहले स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 4GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है।
    • कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में वह 4G और 5G, दोनों तरह के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश करेगी। फिलहाल लॉन्च इवेंट में पहले मॉडल की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें