दो मंजिला मकान की कीमत पर लॉन्च हुआ Smart TV: कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव
अगर आप सबसे प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट का सपना देखते हैं, तो Sony का नया Bravia TV आपको चौंका सकता है। 115 इंच की इस विशाल स्क्रीन वाले टीवी की कीमत किसी दो मंजिला मकान से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर इसमें ऐसा क्या खास है।

विस्तार
घर में सिनेमाघर जैसा अनुभव देने का दावा करते हुए Sony ने भारत में अपनी सबसे प्रीमियम Bravia स्मार्ट टीवी रेंज पेश कर दी है। खास बात यह है कि कंपनी ने पहली बार 115 इंच स्क्रीन वाला टीवी भारतीय बाजार के लिए पेश किया है, जो अब तक का उसका सबसे बड़ा Bravia टेलीविजन है। इसकी कीमत 45.99 लाख रुपये रखी गई है, यानी इतने पैसों में कई शहरों में दो मंजिला मकान खरीदा जा सकता है।
Sony ने अपनी Bravia 9II सीरीज को नए मॉडल्स के साथ अपडेट किया है। इसके साथ ही Bravia 7II सीरीज के नए प्रीमियम टीवी भी भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे पहले कंपनी मई में Bravia 3II सीरीज लॉन्च कर चुकी थी। अब कंपनी ने Bravia 7II और Bravia 9II सीरीज के कुल 7 नए मॉडल पेश किए हैं।Bravia 9II की कीमत और ऑफरBravia 9II सीरीज तीन स्क्रीन साइज, 75 इंच, 85 इंच और 115 इंच में उपलब्ध होगी। इन टेलीविजन सेट की कीमत 8,39,900 रुपये से लेकर 45,99,900 रुपये के बीच हैं। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इन Smart TV को भारी डिस्काउंट पर बेच रही है। फिलहाल 115 इंच वाला मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
Bravia 7II सीरीज भी हुई लॉन्च
Sony ने Bravia 7II सीरीज को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इस सीरीज के सभी मॉडल फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और इन्हें Sony के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Bravia 9II में क्या मिलेगा खास?
- Sony का दावा है कि Bravia 9II को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव मिल सके। इसमें True RGB LED टेक्नोलॉजी के साथ Bravia XR प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर रंग, गहरा कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा वास्तविक तस्वीरें दिखाने में मदद करता है।
- टीवी में लुमिनान्स बूस्टर प्रो, स्मूथ कलर ग्रेडेशन, इमर्सिव ब्लैक स्क्रीन प्रो, ग्लेयर फ्री डिस्प्ले और RGB LED बैकलाइट जैसी एडवांस डिस्प्ले तकनीकें शामिल हैं। ऑडियो के लिए इसमें 8 फुल-रेंज स्पीकर्स और 2 ट्वीटर दिए गए हैं, जिससे दमदार साउंड का अनुभव मिलता है।
- यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें Gemini AI का सपोर्ट भी मिलता है। यूजर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) फीचर की मदद से वॉयस कमांड देकर टीवी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह Bravia सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा स्क्रीन वाला टेलीविजन है।
- क्या था Google Earth का नया AI फीचर: 24 घंटे के भीतर कंपनी ने हटाया, जानिए क्यों लेना पड़ा यू-टर्न
- TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall एप: कॉल खत्म होते ही दें रेटिंग, करें गड़बड़ी की शिकायत, जानिए कैसे करता है काम
- Meta, X और YouTube कैसे हटाते हैं पोस्ट और वीडियो: किस नियम के तहत होता है कंटेंट पर एक्शन, समझिए पूरा सिस्टम
- Jio ने लॉन्च किए नए Jio Home Packs: ₹400 से शुरू, एक ही प्लान में Wi-Fi, TV और 12 OTT Apps का मजा