AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष, बिल गेट्स पर विवाद क्यों?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 18 Feb 2026 01:43 PM IST
सार

India AI Impact Summit 2026:

दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई समिट में बिल गेट्स की मौजूदगी को लेकर भारी असमंजस बना हुआ है। जहां सरकारी सूत्रों ने 'एपस्टीन फाइल्स' विवाद के चलते उनके न आने की आशंका जताई है, वहीं गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही शिरकत करेंगे। जानिए इम मामले में अब तक क्या सामने आया है।

विज्ञापन
bill gates controversy ai impact summit 2026 suspense epstein files clarification
बिल गेट्स, पूर्व सीईओ, माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : ANI

    विस्तार

    नई दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की भागीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। समिट की आधिकारिक वेबसाइट पर गेट्स का नाम प्रमुख वक्ताओं की सूची में शामिल था। लेकिन मंगलवार सुबह अचानक उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया।

    सरकारी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि गेट्स समिट में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, इसके पीछे की आधिकारिक वजह साफ नहीं की गई, लेकिन गलियारों में चर्चा है कि हाल ही में सामने आई 'जेफ्री एपस्टीन फाइल्स' की वजह से कुछ असहजता की स्थिति बनी है।

    विज्ञापन

    गेट्स फाउंडेशन ने की बिल गेट्स के आने की पुष्टि

    इन खबरों के बीच गेट्स फाउंडेशन ने पीटीआई (PTI) को दिए एक बयान में स्थिति स्पष्ट की है। फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, "बिल गेट्स एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हो रहे हैं। वे अपने तय शेड्यूल के मुताबिक 19 फरवरी को अपना मुख्य भाषण देंगे।" शेड्यूल के अनुसार, उन्हें 19 फरवरी को सुबह 11:50 बजे 12 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: AI समिट में Digi Yatra एप से आसान होगी एंट्री: कॉन्टैक्टलेस होगा वेरिफिकेशन, फोन पर आएगा पास

    विवादों के बीच गेट्स फाउंडेशन ने मंगलवार, 17 फरवरी को एक एक्स पोस्ट के जरिए बिल गेट्स के आने की पुष्टि की थी। इसमें कहा गया था कि वे समिट में शामिल होंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपना मुख्य भाषण भी देंगे। फाउंडेशन ने कहा कि उनकी भागीदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    बिल गेट्स पर अश्विनी वैष्णव का बयान

    समिट का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिल गेट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय इसे 'व्यक्तिगत पसंद' बताया। उन्होंने कहा, "मैं यह भूल गया हूं कि कौन आ रहा है और कौन नहीं। यह लोगों की निजी पसंद है और मुझे इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।"

    यह भी पढ़ें: अल्फाबेट और एडोबी जैसी कंपनियों की कमान संभाल रहे भारतवंशी, फ्रांस के राष्ट्रपति हुए मुरीद

    वहीं, उन्होंने एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के न आने पर स्थिति स्पष्ट की। वैष्णव ने बताया कि हुआंग कुछ 'अनिवार्य कारणों' से नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने अपनी जगह कंपनी के एक बहुत ही वरिष्ठ अधिकारी को भेजा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें