India-France Forum: अल्फाबेट और अडोबी जैसी कंपनियों की कमान संभाल रहे भारतवंशी, फ्रांस के राष्ट्रपति हुए मुरीद

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Wed, 18 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

India-France Innovation Forum:

मुंबई में आयोजित भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत की तेजी से बढ़ती नवाचार क्षमता और वैश्विक प्रभाव की सराहना की। उन्होंने भारतीय मूल के सीईओ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सिर्फ वैश्विक नवाचार में भागीदार नहीं बल्कि उसका नेतृत्व कर रहा है।

Macron Praises India’s Innovation Power at India-France Forum
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ANI

    विस्तार

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में हुए इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में भारत की तेजी से बढ़ती नवाचार ताकत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के हैं। यह दिखाता है कि भारत के पास बड़ी प्रतिभा है और भारत का प्रभाव विश्व में लगातार बढ़ रहा है।

    भारतीय मूल के CEOs का खास जिक्र

    अपने भाषण में मैक्रों ने गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, एडोब और पालो ऑल्टो नेटवर्क्स जैसी बड़ी कंपनियों के सीईओ का जिक्र किया। आपको बतां दे कि ये सभी सीईओ भारतीय मूल के हैं। मैक्रों ने कहा कि इन कंपनियों का नेतृत्व भारतीय कर रहे हैं जो भारत की प्रतिभा को दिखाता है।

    मैक्रों ने यह भी बताया कि फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड चैनल (Chanel) के सीईओ महाराष्ट्र के कोल्हापुर से हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ नवाचार में हिस्सा नहीं ले रहा बल्कि दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उनकी यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य लोगों ने भी गर्व की अनुभूति की।

    कोल्हापुर से Chanel के CEO का जिक्र बना खास

    मैक्रों ने अपने भाषण में खास तौर पर फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड चैनल के सीईओ का जिक्र किया और बताया कि वे महाराष्ट्र के कोल्हापुर से हैं। चूंकि मैक्रों महाराष्ट्र में ही बोल रहे थे इसलिए उनका यह जिक्र सभी लोगों के लिए खास बन गया। इससे यह साफ होता है कि भारत की प्रतिभा अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं है बल्कि भारतीय लोग दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों और ब्रांड्स का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें