फायदे की बात: इन वेबसाइट्स पर कौड़ियों के भाव बिकते हैं गैजेट्स, सिर्फ 20 हजार में मिल रहा आईफोन
सेकेंड हैंड फोन और गैजेट्स बेचने वाली वेबसाइट्स की जो बहुत कम कीमत पर आईफोन और अन्य स्मार्टफोन को बेचते हैं। इन साइट्स पर 20 हजार रुपये में आप आईफोन खरीद सकते हैं।

विस्तार
गैजेट्स खरीदने के लिए अब ज्यादातर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतम लोग अमेजन-फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे ई-कॉमर्स को ही जानते हैं लेकिन कई ऐसे प्लेटफार्म भी हैं, जो बहुत कम कीमत पर गैजेट्स उपलब्ध कराते हैं। हम बात कर रहे हैं सेकेंड हैंड फोन और गैजेट्स बेचने वाली वेबसाइट्स की जो बहुत कम कीमत पर आईफोन और अन्य स्मार्टफोन को बेचते हैं। इन साइट्स पर 20 हजार रुपये में आप आईफोन खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं इन वेबसाइट्स के बारे में...
कैशिफाई पर स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी, कैमरा, आईमैक, गेमिंग कंसोल और AC जैसे कई गैजेट्स को बेचा और खरीदा जा सकता है। इस वेबसाइट पर गैजेट्स को बहुत कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। अन्य साइट्स की तुलना में यहां स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। कैशिफाई पर 45,900 रुपये की शुरुआती कीमत वाली Apple Watch Series 8 को 25,000 रुपये तक में खरीदा जा सकता है।
कैशिफाई की तरह ही 2gud पर भी स्मार्टफोन, टैबलेट, गेमिंग कंसोल और टीवी जैसे कई गैजेट्स को खरीदा और बेचा जा सकता है। फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली इस साइट पर सेकेंड हैंड गैजेट्स को खरीदने के बाद पसंद नहीं आने पर रिटर्न भी किया जा सकता है।
- Android Tips: फोन से डिलीट हो गए हैं फोटो-वीडियो तो न हों परेशान, इन ट्रिक्स से ला सकेंगे वापस
- Upcoming Phone: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फ्लैगशिप फोन, लिस्ट में आईफोन 15 सीरीज भी शामिल
- Scam Alert: ठगी का नया तरीका बना सकता है कंगाल! सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया लाखों का चूना
- काम की बात: फोन का पासवर्ड भूल जाएं तो ऐसे करें अनलॉक, डाटा भी नहीं होगा डिलीट