Sprint के ये हैं बेस्ट पोस्टपेड प्लान, मुफ्त में मिलेगी प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन

विस्तार
अमेरिकन टेलीकॉम कंपनी Sprint के बाजार में कई सारे खास पोस्टपेड प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें यूजर्स को पर्याप्त डाटा समेत प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिलती है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए शानदार पोस्टपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए इस कंपनी बेहद ही खास पोस्टपेड पैक लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इन पोस्टपेड प्लान के बारे में विस्तार से...
Sprint का 60 डॉलर वाला पोस्टपेड प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 500 एमबी मोबाइल हॉटस्पॉट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को रोमिंग के लिए 5 जीबी 4जी एलटीई डाटा देगी। वहीं, दूसरी तरफ अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें Hulu प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। आपको बता दें कि यह एप एक टीवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है।
इसे भी पढ़ें: Verizon के बेस्ट पोस्टपेड प्लान जिनमें मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
Sprint का 70 डॉलर वाला पोस्टपेड प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 50 जीबी मोबाइल हॉटस्पॉट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को रोमिंग के लिए 10 जीबी 4जी एलटीई डाटा देगी। वहीं, दूसरी तरफ अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें Hulu और Tidal प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। आपको बता दें कि Hulu एक टीवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है और Tidal एक ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप है।
Sprint का 80 डॉलर वाला पोस्टपेड प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 100 जीबी मोबाइल हॉटस्पॉट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को रोमिंग के लिए 100 जीबी 4जी एलटीई डाटा देगी। वहीं, दूसरी तरफ अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें Hulu, Amazon Prime, Lookout और Tidal प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।
नोट: 5जी स्मार्टफोन वाले यूजर्स Sprint के तीनों पोस्टपेड प्लान का उपयोग कर सकते हैं।
- कैसे जीतेंगे लॉकडाउन 4.0 में कोरोना के खिलाफ जंग, जब सरकारी कर्मी ही बंद रखेंगे फोन का ब्लूटूथ!
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, व्हाट्सएप के IOS बीटा वर्जन में जुड़ा Messenger Rooms टूल
- World Telecommunication Day 2020: विश्व दूरसंचार दिवस आज, आपको जरूर पता होनी चाहिए ये पांच बातें
- लॉकडाउन में घर बैठे कैसे मंगाएं एयरटेल, जियो और वोडाफोन के सिम कार्ड