रिपोर्ट से हुआ खुलासा, व्हाट्सएप के IOS बीटा वर्जन में जुड़ा Messenger Rooms टूल

विस्तार
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बीते सप्ताह घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए मैसेंजर रूम को ग्लोबली लॉन्च किया था। वहीं, अब इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग टूल से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप के आईओएस बीटा वर्जन 2.20.52.6 पर मैसेंजर रूम के शॉर्टकट को जोड़ा गया है। हालांकि, व्हाट्सएप ने अभी तक मैसेंजर रूम की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप के मैसेंजर रूम का सपोर्ट सबसे पहले अमेरिका, श्रीलंका, मेक्सिको और भारत के आईफोन यूजर्स को मिलेगा। हालांकि, अब तक इस टूल की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप आईओएस बीटा प्लेटफॉर्म पर चैट के सेक्शन में मैसेंजर रूम का शॉर्टकट दिया गया है। जैसे ही यूजर्स इस मैसेंजर रूम पर टैप करेंगे, तो एक नई विंडो ओपन होगी। यहां यूजर्स को क्रिएट रूम इन मैसेंजर और लिंक टू ग्रुप वीडियो चैट विद एनी वन लिखा दिखाई देगा। यूजर्स सुविधानुसार इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुन कर मैसेंजर रूम का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- World Telecommunication Day 2020: विश्व दूरसंचार दिवस आज, आपको जरूर पता होनी चाहिए ये पांच बातें
- लॉकडाउन में घर बैठे कैसे मंगाएं एयरटेल, जियो और वोडाफोन के सिम कार्ड
- भारत सरकार ने लॉन्च किया NMIS डैशबोर्ड, प्रवासियों को आसानी से कर सकेंगे ट्रैक
- Airtel ने जियो को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया नया प्री-पेड प्लान, रोज मिलेगा 2GB डाटा