भारत के 10 वर्षीय अर्शदीप सिंह ने जीता वर्ल्ड बेस्ट वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर 2018 का अवार्ड

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Thu, 18 Oct 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Arshdeep Singh wins 2018 Wildlife Photographer of the Year award
arshdeep singh photographer - फोटो : facebook

    कहते हैं कि कीर्तिमान स्थापित करने के लिए कोई उम्र नहीं होती है। कोई जन्म लेते ही कोई रिकॉर्ड बना देता है तो कोई खेलने-कूदने की उम्र में। जिस उम्र में हम और आप खेलने जाने के लिए बेचैन रहते थे, उसी उम्र में पंजाब के अर्शदीप सिंह ने लंदन स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में साल 2018 का वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर (अंडर 11) का अवार्ड अपने नाम किया है।

    यह पुरस्कार 16 अक्टूबर को लंदन में ही दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि अर्शदीप का मुकाबला 45,000 प्रतियोगियों से था। यह अवार्ड विभिन्न कैटेगरीज में चुने गए 100 फोटोजो को दिया गया है। इनमें से पहले राउंड में 20 फोटोज को चुना गया है जिनमें अर्शदीप की फोटो शामिल है। अर्शदीप की खींची गई फोटो अब 1 साल तक 60 देशों में होने वाली नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम की प्रदर्शनी में दिखाई जाएगी। यह पुरस्कार 10 साल और उससे कम, 11-14 साल और 15-17 साल की उम्र की कैटेगरी में दिया गया।

    विज्ञापन
    भारत के 10 वर्षीय अर्शदीप सिंह ने जीता वर्ल्ड बेस्ट वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर 2018 का अवार्ड

    फोटो- nhm.ac.uk

    अर्शदीप के मुताबिक वे अपने पिताजी के साथ एक बार पंजाब के कपूरथला जा रहे थे। रास्ते में अर्शदीप ने दो उल्लुओं के बोरवेल के पाइप में देखा। उसके बाद इस फोटो को क्लिक करने के लिए उन्होंने काफी देर इंतजार किया और आखिरकार फोटो क्लिक किया। बता दें कि अर्शदीप ने 6 साल की उम्र में ही फोटोग्राफी शुरू की थी। अर्शदीप हाल ही में एशियन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीत चुके हैं। अर्शदीप के पिताजी का नाम रणदीप सिंह है और रणदीप को भी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें