फिर से शुरू होने वाली है अमेजन की सेल, इस बार ये होंगे शानदार ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 18 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Amazon Great Indian Sale Is Coming Back, Know all offers
amazon great indian festival sale

    वैसे तो फ्लिपकार्ट और अमेजन पर हाल ही में सेल खत्म हो गई है, लेकिन यदि आपको इस बात का अफसोस है कि अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल में आप खरीदारी नहीं कर पाए तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अमेजन की सेल फिर से शुरू होने वाली है। अमेजन पर अगली सेल 24 अक्टूबर की आधी रात से शुरू होगी। इस सेल का नाम भी अमेजन ग्रेट इंडियन सेल है।

    5 दिनों तक चलने वाली अमेजन सेल में स्मार्टफोन, टीवी, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलेंगे। सेल के दौरान नो कॉस्म ईएमआई और ICICI बैंक व Citibank के कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    सेल के दौरान अमेजन पे में 5000 रुपये डालने पर 250 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल में रेडमी 6ए को हर रोज खरीदने का मौका मिला, क्योंकि रेडमी 6ए हर रोज फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। बता दें कि रेडमी 6ए शाओमी का फिलहाल सबसे सस्ता स्मार्टफोन है और यह फोन पिछले साल लांच हुए रेडमी 5ए का अपग्रेडेड वर्जन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन की आगामी ग्रेट इंडियन सेल में वनप्लस 6, हुवावे पी20 प्रो और अन्य स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी। बता दें कि अभी 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अमेजन पर ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन हुआ था जिसमें फोन समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स पर छूट दी गई थी।

    बता दें कि फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी साइट्स पर भी फिर से सेल शुरू हो रही हैं। स्नैपडील की दशहरा सेल 18 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो 21 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान एयरप्यूरिफायर पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा स्नैपडील की इस सेल में स्मार्टफोन, गैजेट, हेडफोन और ब्लूटूथ स्पीकर्स पर भी छूट मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें