कल से शुरू होगी सबसे सस्ते नए आईफोन के लिए प्री-बुकिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 18 Oct 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone XR pre-order starts in India from 19 October, Know price and specifications
Apple iPhone XR

    ऐपल ने पिछले महीने ही अपने तीन नए आईफोन iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR लांच किए थे। इनमें से iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री पहले से ही भारत में हो रही है, वहीं अब सबसे सस्ते iPhone XR के लिए भारत में कल यानि शुक्रवार से प्री-ऑडर किया जा सकेगा।

    iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमच 91,900 रुपये है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, येलो, कोरल और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। iPhone XR को अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और कई सारे रिटेल स्टोर्स से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Apple के नए आईफोन में चलेगा डुअल सिम, जानें भारत में कैसे काम करेगा ई-सिम

    iPhone XR स्पेसिफिकेशन

    इसमें भी डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। डिस्प्ले में नॉच मिलेगा। हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है। इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 अपर्चर है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक सिम ई-सिम होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें